google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliअपराधब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष को डाक से धमकी, आधा किलो रेवड़ी और चेतावनी भरा पत्र भेजा

पाली : पाली बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह राजपुरोहित को डाक के माध्यम से धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके पते पर आधा किलो रेवड़ियां और एक धमकी भरा टाइप किया हुआ पैम्फलेट भेजा गया, जिससे अधिवक्ता जगत में हड़कंप मच गया है।

धमकी पत्र में लिखा गया है धैर्य को कमजोरी समझना भूल है। ब्याज सहित वापस…
पत्र की भाषा और अंदाज को देखते हुए किसी गहरी साजिश की आशंका जताई जा रही है।

व्यास कॉलोनी निवासी धीरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने इस संबंध में कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, 19 दिसंबर को उनके घर पर डाक आई थी, जिसे खोलने पर रेवड़ियां और धमकी भरा पत्र मिला। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे दो बार पाली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं तथा हाल ही में 12 दिसंबर को हुए बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के चुनाव में भी उम्मीदवार रहे थे।

राजपुरोहित ने आशंका जताई है कि यह मामला किसी साजिश का हिस्सा हो सकता है। घटना की सूचना के बाद अधिवक्ताओं में रोष और चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर धमकी भेजने वाले व्यक्ति की पहचान एवं मंशा की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस डाक से जुड़े तथ्यों, पत्र की भाषा और संभावित कारणों के आधार पर मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button