google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़

पाली : राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिला कार्यकारिणी घोषित, उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिवों की नियुक्ति

पाली। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, जयपुर के प्रदेशाध्यक्ष सी. बी. यादव और जोधपुर संभाग प्रभारी महासचिव बलदेवराम बेनीवाल के निर्देशानुसार पाली जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें 5 उपाध्यक्ष, 6 महासचिव और 10 सचिव नियुक्त किए गए हैं।

उपाध्यक्ष पद पर दिनेश आदिवाल, शंकरलाल बामणिया, इन्द्रजीतसिंह आहुवालिया, दीपक शर्मा और अमरसिंह पंवार को नियुक्त किया गया। वहीं महासचिव के रूप में सुरेन्द्रसिंह देवड़ा, राजूराम सीरवी, रामचन्द्र चौधरी, वेलाराम पटेल, कैलाश पंवार और भंवरलाल बोस का चयन हुआ।

सचिव पद पर गणपतराम चौधरी, वीरमराम मेघवाल, गनी मोहम्मद तंवर, दौलाराम मेघवाल, जोगापुरी गोस्वामी, राजेन्द्र कुमार राठौड़, लक्ष्मणराम देवासी, पृथ्वीसिंह जोधा, रताराम मेघवाल और खुदाबक्ष पठान को जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्ष जागरवाल ने बताया कि जल्द ही जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष और समन्वयकों की घोषणा की जाएगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button