देशराजनीतिराज्य

पाली : भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी जोरों पर, जिले के 1682 बूथों पर मनाया जाएगा कार्यक्रम

पाली : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर पाली जिलेभर में तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी के नेतृत्व में जिले के सभी 1682 बूथों पर कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी पार्टी का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाएंगे।

स्थापना दिवस सह-संयोजक व भाजपा जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर जिले के हर कोने में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पार्टी की विचारधारा, उपलब्धियों और संगठन के योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर महादेव बगीची से युवाओं द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें घर-घर पार्टी ध्वज फहराने का संदेश दिया गया। रैली में जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी, दिग्विजय सिंह राठौड़, सोनाराम चौधरी, कानाराम देवासी सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।

भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश और समर्पण यह दर्शाता है कि स्थापना दिवस को जनआंदोलन का रूप देकर पार्टी जनता से सीधा संवाद स्थापित करेगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button