google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पाली : 9 अप्रैल से शुरू होगी डे-नाइट कलबी प्रीमियर लीग, क्रिकेट के मैदान में आंजना पटेल समाज के युवाओं का जलवा

पाली शहर एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा रहा है। कलबी प्रीमियर लीग (केपीएल) का दूसरा सीजन 9 अप्रैल से बांगड़ स्कूल मैदान में शुरू होगा, जो डे-नाइट टी-10 क्रिकेट मुकाबलों से भरपूर रहेगा। रोहट में हुए पहले सफल सीजन के बाद अब पाली शहर इसकी मेज़बानी कर रहा है।

आयोजन समिति के हेमंत पटेल, तिलोक चौधरी और मांगीलाल पटेल ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में 8 जिलों की 10 टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम में 18 खिलाड़ी होंगे, जिनमें से 12 खिलाड़ी संबंधित जिले से और 6 बाहर से चुने जाएंगे।

13 अप्रैल की रात को होगा फाइनल मुकाबला, जिसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारित भी किया जाएगा। टूर्नामेंट के उद्घाटन और समापन समारोह में संत समाज, जनप्रतिनिधि और वीआईपी हस्तियां शिरकत करेंगी।

उद्घाटन एवं समापन समारोह की शान होंगे ये खास मेहमान:

पूज्य महंत श्री 108 श्री दयारामजी महाराज (शिकारपुरा), पीठाधीश्वर परम् तपस्विनी श्री भगवती बाईजी (राजेश्वर भगवान अन्नपूर्णा आंजनी माता धाम), संत श्री मांगीलाल (मालेश्वर धाम, बींजा), साध्वी चम्पाबाईजी महाराज (गरवलिया), भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राजस्थान सरकार के मंत्रीगण – जोगाराम पटेल, जोराराम कुमावत, अविनाश गहलोत, सांसद पीपी चौधरी, लुम्बाराम चौधरी, विधायक भीमराज भाटी, रविंद्र सिंह भाटी, जीवाराम चौधरी, अरुण चौधरी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सांसद पुष्प जैन, कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री, एसपी चुनाराम जाट, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, प्रधान मोहनी देवी पुखराज पटेल
सहित अन्य अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक इस ऐतिहासिक आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे।

आयोजन को सफल बनाने में गणपत पटेल, नीतेश पटेल, किशन पटेल, बिन चौधरी, राकेश पटेल, भूपेंद्र पटेल, मुकेश पटेल, शंकर पटेल सहित कई युवा समाजसेवी जुटे हुए हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button