पाली जिला जेल का औचक निरीक्षण, बंदियों से ली सुविधाओं की जानकारी – विधिक सहायता भी सुनिश्चित

पाली : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विक्रम सिंह भाटी (अपर जिला न्यायाधीश) ने पाली जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान 91 बंदी जेल में निरुद्ध पाए गए। सचिव भाटी ने हर बैरक में जाकर बंदियों से भोजन, चिकित्सा, पानी व सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि किसी बंदी को बिना अधिवक्ता के या विधिक सहायता के अभाव में जेल में नहीं रहना पड़े। साथ ही उन्होंने जमानत के बावजूद जेल में निरुद्ध बंदियों की जानकारी ली और यह सुनिश्चित किया कि कोई नाबालिग बंदी जेल में ना हो।

ओपन जेल का भी निरीक्षण किया गया, जहां 7 बंदी निरुद्ध थे। भाटी ने उनकी उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय में अपील की स्थिति पर चर्चा की और फ्री विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी। इस निरीक्षण के दौरान जोराराम कारापाल, जेल विजिटिंग लॉयर्स वैशाली व्यास और अलताफ हुसैन भी मौजूद रहे।



