नवभारत साक्षरता अभियान को गति देने के लिए पाली से साक्षरता रथ रवाना, गांव-गांव पहुंचकर फैलाएगा शिक्षा का संदेश

पाली : राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संचालित नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पाली में साक्षरता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ पाली पंचायत समिति और शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर शिक्षा से वंचित लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक करेगा।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा कार्यालय से साक्षरता रथ को रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र राठौड़ ने कहा कि साक्षरता रथ के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य निरक्षर व्यक्तियों तक पहुंचकर उन्हें साक्षर बनाना और शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (समग्र शिक्षा) दिलीप करमचंदानी ने बताया कि यह रथ विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर साक्षरता का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा। साथ ही शिक्षा से वंचित लोगों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग साक्षर बन सकें।
वरिष्ठ सहायक रक्षित शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में एसीबीईओ देवेन्द्र डाबी, देवाराम चौधरी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरभि चौहान, ब्लॉक समन्वयक भगवान सिंह चारण, राकेश देवड़ा, प्रधानाचार्य दिनेश लढ़ा, दीपक जावा, महेन्द्र वैष्णव, विनोद पुन्नड़, शालिनी मेवाड़ा, जीना संतोष, शोभा बोराणा, रतन सिंह पंवार, हुक्मीचंद सैन, नरेन्द्र कुमार कुलदीप, दिनेश कुमार गुर्जर, प्रभू सिंह राजपुरोहित, सत्यनारायण पारीक, सुशीला टेलर, लीलाधर, अक्षय पालीवाल, अंजना पुरी, कमलेश वैष्णव, अभिषेक एस. वैष्णव, देवीदत्त जोशी, खुशवंत चारण, गोपाल कल्ला, श्रीराम मीणा, संजय पुरी, प्रवीण तंवर, नरेन्द्र कुमार गर्ग और इन्द्र सिंह सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि साक्षरता रथ के माध्यम से अभियान को नई गति मिलेगी और अधिक से अधिक लोग शिक्षा से जुड़ सकेंगे।



