google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पाली में 40 महिलाओं का होगा सम्मान, मेहंदी व ड्रेसिंग प्रतियोगिता भी होगी आयोजित

पाली : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 7 मार्च 2026 शनिवार को पाली में महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रोटरी क्लब पाली और महिला सुरक्षा सहयोगी समिति पाली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

रोटरी क्लब पाली के सचिव वर्धमान भंडारी और महिला सुरक्षा सहयोगी समिति पाली के अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने बताया कि कार्यक्रम में जोधपुर, पाली, सिरोही सहित विभिन्न क्षेत्रों से करीब 40 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

महिला सुरक्षा सहयोगी समिति की सचिव अचला शर्मा ने बताया कि सम्मान समारोह से पूर्व महिलाओं और बालिकाओं के लिए मेहंदी एवं ड्रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में 50 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगी, जिनमें से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों में रोटरी क्लब के प्रांतपाल राजेंद्र सुराणा, अध्यक्ष दिनेशचंद्र मेहता, वर्धमान भंडारी, नीलकमल दायमा और रामपाल शर्मा सहित कई पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

वहीं महिला सुरक्षा सहयोगी समिति की ओर से कुलदीप पंवार, अचला शर्मा, कमला शर्मा, आर.डी. वैष्णव, जितेंद्र आडवाणी, विकास तंवर, रेखा श्रीमाली, प्रोफेसर विनीता अरोड़ा, सीमा अग्रवाल, रेणु कंवर, रवि कुमार चौहान, कपिल वैष्णव, हंसा डागर, अनिता शर्मा, गुरमीत कौर और संध्या दवे सहित अन्य सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं।

इस आयोजन के माध्यम से समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य रखा गया है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button