google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

कोर्ट में बार-बार गैरहाजिरी पड़ी भारी, पुलिस निरीक्षक उगमराज सोनी को जेल भेजने के आदेश, न्यायिक हलकों में चर्चा तेज

पाली : बाड़मेर के तत्कालीन कोतवाल एवं वर्तमान में पाली जिले में कार्यरत पुलिस निरीक्षक उगमराज सोनी को अदालत में लगातार अनुपस्थित रहने और न्यायालय की अवमानना के मामले में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकुर गुप्ता ने जेल भेजने के आदेश जारी किए हैं। इस घटनाक्रम के बाद न्यायिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार एक प्रकरण में साक्ष्य के लिए पुलिस निरीक्षक उगमराज सोनी को लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित होना था, लेकिन बार-बार अवसर दिए जाने के बावजूद वे अदालत में पेश नहीं हुए। लगातार अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए अदालत ने कड़ा रुख अपनाया और उन्हें जेल भेजने के आदेश पारित कर दिए।

सूत्रों के अनुसार न्यायालय के आदेश के बाद भी पुलिस द्वारा अपने अधिकारी के पक्ष में रुख अपनाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अदालत के निर्देश के बावजूद उन्हें हवालात में रखने के बजाय पुलिस स्टाफ कक्ष में बैठाया गया, जिसे न्यायालय की मंशा के विपरीत माना जा रहा है और इसे न्यायालय की अवमानना के रूप में देखा जा रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम ने न्यायालय के आदेशों की पालना और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को लेकर न्यायिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। आगे इस प्रकरण में क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button