google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पाली : तौफीक रंगरेज दातार बने कांग्रेस माइनॉरिटी विभाग की सोशल मीडिया टीम के प्रदेश संयोजक

पाली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के माइनॉरिटी डिपार्टमेंट द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माइनॉरिटी विभाग की सोशल मीडिया टीम का गठन किया गया है। इस टीम में पाली के तौफीक रंगरेज दातार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए स्टेट कन्वीनर (प्रदेश संयोजक) नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद Imran Pratapgarhi की स्वीकृति से की गई है। सोशल मीडिया के नेशनल कोऑर्डिनेटर नजर अहमद फरीदी द्वारा जारी सूची के अनुसार राजस्थान की स्टेट टीम में विभिन्न जिलों से पदाधिकारियों को शामिल कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तौफीक रंगरेज दातार को प्रदेश संयोजक बनाए जाने की खबर से पाली और आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

नवनियुक्त प्रदेश संयोजक तौफीक रंगरेज दातार ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button