google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट कार्य, पाली के सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल 19 मार्च को जयपुर में होंगे सम्मानित

पाली : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए पाली के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. विकास मारवाल को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्हें दूसरी बार यह सम्मान मिलने जा रहा है।

डिप्टी सीएमएचओ डॉ. वेदांत गर्ग ने बताया कि डॉ. मारवाल को मातृत्व सुरक्षा और गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय सम्मान समारोह “आई प्लेज फॉर 9 अचीवर्स अवॉर्ड” में सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह 19 मार्च 2026 को चिकित्सा एवं परिवार कल्याण संस्थान, झालाना डूंगरी, जयपुर में आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि इस अवार्ड के माध्यम से उन सेवा प्रदाताओं को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

डीपीओ भवानी सिंह ने जानकारी दी कि पाली जिले के चिकित्सा संस्थानों में प्रत्येक माह की 9, 18 और 27 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आयोजित किया जाता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं। जिले में हर माह करीब ढाई हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच इस अभियान के तहत की जाती है।

विशेषज्ञों के अनुसार गर्भवती महिला के लिए कम से कम चार बार प्रसवपूर्व जांच कराना आवश्यक होता है, जिससे संभावित स्वास्थ्य समस्याओं का समय रहते पता लगाकर उनका उपचार किया जा सके।

सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने कहा कि यह सम्मान पूरी स्वास्थ्य टीम की मेहनत का परिणाम है और भविष्य में भी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह सम्मान राज्य सरकार की मातृत्व सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और स्वास्थ्य सेवाओं के उच्च मानकों को भी दर्शाता है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button