google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

मारवाड़ जंक्शन और जाडन में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता कार्यशाला, महिलाओं को स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी

पाली : महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक भागीरथ चौधरी के निर्देशानुसार जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की ओर से सोमवार को मारवाड़ जंक्शन और जाडन में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य बेटियों के सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट राजश्री ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाना ही समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने महिलाओं को राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

राजश्री ने बताया कि राज्य सरकार की इस योजना (बजट 2026-27) के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 1 करोड़ रुपये तक का आसान ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिस पर 25 से 30 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत महिलाओं को 50 लाख रुपये तक तथा महिला समूह या फेडरेशन को 1 करोड़ रुपये तक का ऋण उद्योग या कृषि आधारित उद्यम शुरू करने के लिए दिया जाता है।

कार्यशाला में कोरो इंडिया फाउंडेशन से आईं अरुणा और डिम्पल ने भी महिलाओं से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर खुलकर चर्चा करें तथा सामूहिक प्रयासों से उनका समाधान निकालें।

कार्यक्रम में महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान एमटीएस इंदुबाला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजित कार्यशाला ने महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए उत्साह भी जगाया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button