दांडी मार्च की वर्षगांठ पर पाली में शांति पदयात्रा, गांधीजी के सत्य-अहिंसा के संदेश को किया याद

पाली : दांडी मार्च की वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, पाली के तत्वावधान में शांति मार्च और पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान गांधीजी के सत्य, अहिंसा और अन्याय के खिलाफ संघर्ष के संदेश को याद करते हुए शहर में पैदल मार्च निकाला गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद गांधी मूर्ति से दांडी सर्किल होते हुए साइंस पार्क तक शांति पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में शामिल लोगों ने महात्मा गांधी के विचारों और उनके संघर्ष को याद करते हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत की तानाशाही और अन्याय के खिलाफ महात्मा गांधी ने बिना झुके सत्य और अहिंसा के बल पर संघर्ष का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी पूरे देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

पदयात्रा में गांधी दर्शन समिति के संयोजक केवलचंद गुलेच्छा, सह संयोजक जीवराज बोराणा, जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, पीसीसी सदस्य महावीर सिंह सुकरलाई, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, वरिष्ठ नेता जोगाराम सोलंकी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सांखला, गिरधारी सिंह राजपुरोहित, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, मुरली मनोहर बोड़ा, चेलाराम रारबड़ा, जुगराज चौहान, बाबूलाल किर, राजू सोलंकी, आमीन अली रंगरेज, अंकिता बोहरा, कन्हैयालाल परिहार, कृष्णा सांसी, राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, रतन उद्देश, एडवोकेट रमेश चौधरी, घनश्याम भाटी, ललित बामणिया, राजेन्द्र मेघवाल, अशोक कुलदीप, भीमाराम देवासी, चांद मोहम्मद रंगरेज, घीसाराम, मांगीलाल सोलंकी, नैनाराम हेमावास, मांगीलाल मेघवाल, प्रकाश भाटी, तरुण रावल, धनराज लोहार, कानाराम सिंगारी, इब्राहिम शाह और अशोक कोली सहित कई विचारक व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।



