संत श्री दुर्बल नाथ सेवा समिति की बैठक में संगठन विस्तार, नए पदाधिकारियों की घोषणा

पाली : संत श्री दुर्बल नाथ सेवा समिति, श्री खटीक समाज पाली के बैनर तले अध्यक्ष के निवास स्थान पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से समिति का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।
समिति के अध्यक्ष नेमीचंद तोसावरा ने सभी समाज बंधुओं को संगठन विस्तार की जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर सदस्यों का चयन किया गया है। इसके तहत रविकुमार वागोरिया और डॉ. पारस खींची को संरक्षक, ओमप्रकाश वागोरिया को उपाध्यक्ष, नवीन वागोरिया को सचिव, धर्मेंद्र वागोरिया को कोषाध्यक्ष तथा एडवोकेट जीवराज चौहान को कानून सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसके अलावा घेवरचंद तोसावरा, हरिश कुमार तंवर और ओमप्रकाश चावला को सदस्य बनाया गया।
सचिव नवीन वागोरिया ने बताया कि होली के पावन अवसर पर खटीक समाज के केशव नगर, गायत्री नगर, कृष्णा नगर और टैगोर नगर क्षेत्रों में निवास कर रहे समाज बंधुओं द्वारा पारंपरिक गैर का आयोजन किया गया। वहीं बैठक में कोषाध्यक्ष द्वारा संस्था के पिछले एक वर्ष का आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संस्था द्वारा जल्द ही समाज स्तर पर जनगणना करवाई जाएगी। इसके साथ ही समाज में शिक्षा और खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर राजेन्द्र चंदेल, रमेश चंदेल, महेंद्र वागोरिया, धनराज तोसावरा, छगनराज वागोरिया, राजेश तोसावरा, ललित चंदेल, विजयराज वागोरिया, चेतन वागोरिया, कन्यालाल चौहान, ललित बोराणा, हेमंत बोराणा, दीपक बोराणा, अशोक बोराणा, कानाराम वागोरिया, आयुष वागोरिया, चौथाराम नागौरा, डॉ. इंद्र प्रकाश वागोरिया, प्रदीप नागौरा और हेमंत वागोरिया सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे। सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।



