google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में 26 मार्च को निकलेगी भव्य रामनवमी शोभायात्रा, हिंदू महोत्सव समिति की बैठक में तैयारियों पर चर्चा

पाली शहर में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर हिंदू महोत्सव समिति एवं विश्व हिंदू परिषद की बैठक गुरुवार को पानी दरवाजा स्थित पीपा दर्जी समाज भवन में आयोजित की गई। बैठक में रामनवमी पर निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए हिंदू महोत्सव समिति के मंत्री परमेश्वर जोशी ने कहा कि रामनवमी का पर्व और शोभायात्रा समाज में उत्साह, श्रद्धा और एकता का प्रतीक होती है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 मार्च को पाली शहर में सर्व हिंदू समाज की भागीदारी के साथ भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी।

हिंदू महोत्सव समिति के अध्यक्ष रंगलाल जाट ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे तन, मन और धन से इस आयोजन से जुड़ें और अधिक से अधिक समाज व संगठनों से संपर्क कर शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दें, ताकि इस बार की शोभायात्रा पिछले वर्षों से भी अधिक भव्य बन सके। बैठक से पहले हिंदू महोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने रामनवमी शोभायात्रा पत्रिका का प्रथम निमंत्रण रिद्धि-सिद्धि नागा बाबा बगीची गणेश मंदिर में दिया।

बैठक में बाबूलाल कुमावत, प्रविण परिहार, अनिल चौहान, भीमराज चौधरी, आनंदस्वरूप गुप्ता, रामसुख पायक, कैलाश जीनगर, हरीश पांडे, प्रवीण सोनी, प्रविण उपाध्याय, कैलाश कुमावत, महेंद्र प्रजापत, श्रवण भिलवाला, दुर्गेश चौहान, प्रमोद गौड़, गौरव शर्मा, हरीश सोनी, प्रेम लोहानी, नीरज सोनी, नंदू अरोड़ा, मनीष दवे, रविंद्र चौहान, दिलीप कुमावत, भावेश राठौड़, गोविंद मेघवाल, चंद्रप्रकाश वागोरिया, किशोर सेन, भरत शर्मा, प्रताप सिंह, यश बारिया, दीपक सोनी, देवेंद्र अरोड़ा, विकास सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button