google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में ‘पानी और लैंगिक समानता’ पर सम्मेलन, जल संरक्षण व महिला सशक्तिकरण पर जोर

पाली : GRAVIS और Motivation for Excellence द्वारा संचालित प्रोजेक्ट DHWG के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र पाली में “पानी और लैंगिक समानता” विषय पर एकजुटता सम्मेलन (Solidarity Convention) आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट से जुड़े विभिन्न गांवों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत ने अपने संबोधन में जल संरक्षण और लैंगिक समानता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पानी का समुचित प्रबंधन और महिलाओं को समान अवसर देना समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर केवीके पाली के निदेशक डॉ. मनोज कुमार ने समाज में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें आगे बढ़ाने और समान अवसर प्रदान करने पर जोर दिया। वहीं राजीविका से डीपीएम सविता टी. एवं केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक ऐश्वर्या डूडी ने जल प्रबंधन और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर उपयोगी जानकारी साझा की।

GRAVIS के राहुल मिश्रा ने संस्था के कार्यों और प्रोजेक्ट DHWG के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला, जबकि महितोष बागोरिया ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं हावादेवी, धापू, अणछी बाई, हंजा बाई, पिंकी सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे कार्यक्रम और अधिक प्रभावशाली बना। इस अवसर पर GRAVIS टीम के शायबाज खान, शिवकुमार, करणाराम, जोराराम, हेमलता भाटी और राजू सिंह सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करना रहा, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button