पाली में वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक: चित्तौड़गढ़ अधिवेशन पर चर्चा, होली स्नेह मिलन में झलका उत्साह

पाली : करण सिंह चाली स्थित सभागार में मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक डॉ. रामलाल मोहबारशा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 4-5 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
महामंत्री नरपत सिंह कुंपावत ने बताया कि अधिवेशन के लिए ₹500 रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया गया है और अब तक पाली से 27 वरिष्ठ नागरिकों ने पंजीकरण करवाया है। इच्छुक सदस्य निर्धारित तिथि तक पंजीकरण करा सकते हैं।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य संबंधी दैनिक भास्कर में प्रकाशित आलेख का वाचन भी किया गया। इस अवसर पर पूनम सिंह राठौड़ (पूर्व अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग), समाजसेवी चंद्रिका शर्मा एवं गायक कलाकार किशोर कुमार (आर्य वीर दल) को समिति के नए सदस्य के रूप में माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
पूनम सिंह राठौड़ ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संतुलन बनाकर सेवा करना महत्वपूर्ण होता है। उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें समिति का सलाहकार भी मनोनीत किया गया।
बैठक के बाद आयोजित होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने फूलों, गुलाल और रंगों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। के.एम. शर्मा ने अपने विचार रखे, वहीं राधेश्याम भाटी, चंद्रिका शर्मा और अशोक कुमार ने होली गीतों से समां बांध दिया। इस दौरान जगदीश दुबे ने फाग गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, वहीं कई सदस्य भावुक होकर नृत्य करते नजर आए।

कार्यक्रम में कांतिलाल मुथा नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भी उल्लेख किया गया, जिसमें विष्णु कुमार गोयल और प्रमोद माथुर का विशेष योगदान रहा।
बैठक में नवरत्न गुप्ता, कृष्ण चंद्र जोशी, हिमताराम फुलवारी, चिमनलाल वर्मा, रामदयाल गांधी, रामस्वरूप माली, लूण सिंह राठौड़, गौतमचंद यति, घीसालाल अणकियां, करण सिंह चौहान, सुरेश कुमार जालोरा, चैन सिंह खींची, मोहनलाल अगलेचा, माणकचंद तंवर, शिवप्रसाद परिहार, मोहनलाल पवार, आंबालाल सोलंकी, सुनील कुमार टॉक, ओटाराम सोलंकी, ज्ञान सिंह बेस, श्रवण कुमार तंवर, गणेशाराम परमार, सुरेश चंद्र शर्मा, लक्ष्मण सिंह गहलोत, वृद्धि चंद मेवाड़ा, महेंद्र भट्ट, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, सत्यनारायण गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।



