google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

“राजस्थान को जाने” क्विज में सुमेरपुर अव्वल, पाली में विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान का दम

पाली : राजस्थान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन के निर्देशन में “राजस्थान को जाने” जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को सेंट्रल एकेडमी, नया गांव पाली में किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।

जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) ओम प्रभा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीण जांगिड़, सोहनलाल भाटी एवं सेंट्रल एकेडमी की प्रिंसिपल चेतन वर्मा की उपस्थिति में हुआ।

यह प्रतियोगिता नॉकआउट पद्धति पर आधारित रही, जिसमें जिले के 9 ब्लॉकों के 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पाली शहर से दो टीमों सहित देसूरी, बाली, रानी, रोहट, सुमेरपुर, सोजत, बगड़ी एवं मारवाड़ जंक्शन से एक-एक टीम ने भागीदारी निभाई।

क्विज के दौरान प्रतिभागियों से राजस्थान की संस्कृति, किले, मंदिर, लोक देवता, नदियां, बांध, वाद्य यंत्र एवं पारंपरिक आभूषणों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता का संचालन विशिष्ट चक्र, दीर्घ चक्र, दृश्य चक्र और त्वरित चक्र के माध्यम से किया गया।

प्रतियोगिता में सुमेरपुर ब्लॉक की टीम (भनवी देवरा, नरेंद्र सिंह, जागृत कुमार) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। देसूरी ब्लॉक की टीम (आदित्य मोबारसा, भारती चौधरी, हिनिसा) द्वितीय तथा रोहट ब्लॉक की टीम (कशिश टेलर, टिंकल टेलर, रितिक) तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में हितेश रामावत, राजेंद्र जैन, जयपाल सिंह, श्रद्धा पांचाल, जय नारायण कड़ेचा, विजय जांगिड़ एवं जगमाल सिंह का विशेष योगदान रहा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button