google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में विकास पर सवाल: शिव कॉलोनी सहित कई बस्तियों में नालियों का अभाव, लोगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

पाली : शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित शिव कॉलोनी सहित आसपास की बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर मंगलवार को स्थानीय निवासियों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समाजसेवी गजेन्द्र सिंह मंडली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

प्रबल सिंह मंडली ने जानकारी देते हुए बताया कि पाली शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य होने के बावजूद सेंट पॉल स्कूल के आगे क्षेत्र विकास से वंचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सम्राट कॉलोनी, शिव कॉलोनी, गवारिया बस्ती, अम्बे नगर, कृष्णा नगर, शास्त्री नगर और शांति नगर में आज तक नालियों जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि सीवरेज कार्य भी सेंट पॉल स्कूल गेट तक ही सीमित रह गया, जिसके कारण इन क्षेत्रों में गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। इससे न केवल गंदगी बढ़ रही है, बल्कि लोगों के फिसलकर गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे क्षेत्र में बुखार, उल्टी-दस्त जैसी बीमारियां फैल रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार नगर निगम प्रशासन और सभापति को ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते मजबूरन अब जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की गई है।

इस मौके पर जितेन्द्र सिंह, जितेन्द्र जोशी, चेनाराम, गंगाराम सैन, चंपा देवी, फूली देवी, राजू राणा, सीता देवी, भिखी देवी, कमला देवी, किशोर कुमार, मंगलाराम राणा, राकेश जोशी, अशोक बंजारा, दुर्गेश सिंह, प्रेम देवी, सुखी देवी, राजू देवासी, जीवन सिंह राजपुरोहित और रितिका डांगी सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button