google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : वृद्धाश्रम व पुनर्वास गृह का निरीक्षण, बुजुर्गों की सुविधाओं परखी—सुधार के दिए निर्देश

पाली : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के सचिव (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी ने बुधवार को सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम एवं मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह, पाली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सचिव भाटी ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से संवाद कर भोजन, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सेवा समिति के सदस्यों ने उन्हें भवन एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।

वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग-अलग कक्ष, बेड, फिजियोथैरेपी सुविधा, विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य जांच तथा आयुर्वेदिक उपचार की व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही बुजुर्गों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार नियमित रूप से प्रदान किया जा रहा है।

इसके बाद सचिव भाटी ने मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित स्टाफ को साफ-सफाई व्यवस्था और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित सदस्यों एवं आवासित नागरिकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं, नालसा पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर, निःशुल्क विधिक सहायता तथा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया।

सचिव भाटी ने कहा कि संस्थानों में रह रहे बुजुर्गों और जरूरतमंदों को सम्मानजनक, सुरक्षित और बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button