google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान दिवस पर उद्यमी संवाद, नई औद्योगिक नीतियों का विमोचन, पाली के उद्योगपतियों ने रखा पक्ष

पाली : राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को उद्यमी संवाद समारोह का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इसका सीधा प्रसारण पाली स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी कक्ष में किया गया, जिसमें जिले के उद्योगपतियों ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर के उद्यमियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और सुझावों पर चर्चा की। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, स्वीकृति पत्र और भूमि आवंटन पत्र भी वितरित किए गए।

समारोह में राज्य सरकार की तीन महत्वपूर्ण नई नीतियों—
इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन पॉलिसी-2026, सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026, राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी-2026 का भी विमोचन किया गया, जिससे प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पाली में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के संयुक्त निदेशक सैय्यद रज्जाक अली, आरटीपीएच उपाध्यक्ष रतन माल सहित विभिन्न उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस दौरान राजस्थान हैंड टेक्सटाइल प्रोसेस हाउस एसोसिएशन के सचिव प्रदीप सांड, फालना उद्योग मंडल के अध्यक्ष बहादुर सिंह खालसा, ग्रेनाइट एसोसिएशन के महेंद्र तातेड, सूर्यज्योति कॉटैक्स प्रा. लि. के मुदित समदड़िया, देवराज भंसाली, सम्पत राज भंडारी, मोहम्मद असलम, कुनाल मेहता, राजमल कवाड़ और मांडिया रोड एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

उद्यमियों ने इस संवाद को उद्योगों की समस्याओं के समाधान और नई नीतियों की जानकारी के लिए उपयोगी बताते हुए सरकार की पहल की सराहना की।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button