google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली की मुक्केबाज सुमन कुमारी का ‘खेलो इंडिया’ कैंप के लिए चयन, राष्ट्रीय टीम की ओर बढ़ाया कदम

पाली : पाली की उभरती अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज सुमन कुमारी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए Sports Authority of India (साई) द्वारा आयोजित खेलो इंडिया बॉक्सिंग असेसमेंट कैंप के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया है।

यह प्रतिष्ठित कैंप 19 से 25 मार्च 2026 तक Netaji Subhas National Institute of Sports (एनआईएस, पटियाला) में आयोजित होगा, जिसमें देशभर की 76 महिला मुक्केबाज हिस्सा लेंगी।

हाल ही में सुमन कुमारी ने पंजाब में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था। उनके इसी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन और कड़ी मेहनत के चलते उन्हें इस महत्वपूर्ण कैंप के लिए चुना गया है।

खेल विशेषज्ञों के अनुसार यह कैंप भविष्य में भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम के चयन के लिए अहम माना जाता है, ऐसे में सुमन के लिए यह एक बड़ा अवसर है। सुमन कुमारी की इस उपलब्धि से पाली के खेल जगत और बॉक्सिंग परिवार में खुशी की लहर है, वहीं उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button