google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में पाली का सम्मान, CMHO डॉ. मारवाल का भव्य अभिनंदन—टीमवर्क को दिया सफलता का श्रेय

पाली : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के तहत उत्कृष्ट कार्य करते हुए पाली जिले को हाल ही में राज्य स्तर पर सम्मानित किए जाने के बाद जिलेभर में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर शनिवार को राजकीय बांगड़ चिकित्सालय स्थित एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल का भव्य अभिनंदन किया गया।

गौरतलब है कि राज्य स्तरीय समारोह में यह सम्मान स्वयं डॉ. विकास मारवाल ने ग्रहण किया था। इस उपलब्धि पर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने साफा व माला पहनाकर डॉ. मारवाल का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे चिकित्सा विभाग की सामूहिक मेहनत का परिणाम है और इसका श्रेय जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मियों को जाता है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत हर माह 9, 18 और 27 तारीख को गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क जांच, परामर्श और उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे मातृ मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है। पाली जिले में इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के चलते ही यह विशेष उपलब्धि हासिल हुई है।

डॉ. मारवाल ने सभी कर्मियों से आह्वान किया कि वे आगे भी आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहें, ताकि विभाग की छवि और मजबूत हो सके।

अभिनंदन समारोह में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. स्वर्णकार, प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य के.सी. सैनी, प्रशिक्षक पारसमल कुमावत, भूपेंद्र कुमार बोस, महेश राठौड़ सहित कई चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button