google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : 67 बालिकाओं को मिली साइकिलें, मंत्री जोराराम कुमावत बोले—शिक्षा से ही बनेगी आत्मनिर्भर बेटियां

पाली : शहर के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कक्षा 9वीं की 67 बालिकाओं को साइकिलें वितरित कीं। इस मौके पर छात्राओं में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कुमावत ने कहा कि शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है और सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का प्रतीक है।

मंत्री ने ‘उम्मीद योजना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल योजना नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों को पंख देने का प्रयास है। उन्होंने बालिकाओं से आह्वान किया कि वे मेहनत और लगन से पढ़ाई कर अपने सपनों को साकार करें और समाज में नई पहचान बनाएं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आजीविका मजबूत करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में मंत्री कुमावत ने पालनहार योजना, छात्रवृत्ति योजना, साइकिल योजना, गार्गी पुरस्कार और लाडो योजना जैसी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर बेटी शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर बने। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय सिंह गुर्जर, पूनम सिंह परमार, सांसद प्रतिनिधि अनोपसिंह राठौड़, रविकांत रावल, बाबूलाल सुथार सहित विद्यालय स्टाफ व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button