google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

शहीद दिवस पर पाली में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 150वीं वर्षगांठ पर श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति का संगम

पाली : शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को पाली जिले में देशभक्ति और श्रद्धा का अनूठा माहौल देखने को मिला। कला, साहित्य एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष चरण की शुरुआत करते हुए जिलेभर के सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला कलक्टर एलएन मंत्री के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन किया। इस दौरान अमर शहीदों—भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव—की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके बलिदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम के तहत संस्कृति मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सेल्फी लेकर अपलोड करने के साथ-साथ म्यूजिकल वीडियो भी तैयार कर पोर्टल पर साझा किए गए। यह अभियान 23 मार्च से शुरू होकर विशेष चरण के रूप में प्रदेशभर में चलाया जा रहा है, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े वीरों और राष्ट्रनायकों को केंद्र में रखते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

जिले के सभी प्रमुख स्थानों—जिला मुख्यालय, तहसील स्तर, स्थानीय निकाय क्षेत्रों और शासकीय कार्यालयों—में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर अति. जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत, जनप्रतिनिधि विकास बुबकिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करने का माध्यम बना, बल्कि नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल भी साबित हुआ।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button