google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह की जयंती को लेकर पाली में ‘आओ देवली अभियान’ की तैयारियां तेज

पाली : हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के जन्मदिवस (23 सितंबर) पर आयोजित होने वाले “आओ देवली अभियान” को लेकर पाली में तैयारियां शुरू हो गई हैं। अभियान के राष्ट्रीय प्रचारक ओम सिंह टाइगर खुडाला के पाली आगमन पर मंगलवार को सर्वोदय नगर स्थित रावणा राजपूत समाज भवन में भव्य स्वागत किया गया।

मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार के अनुसार, जिलाध्यक्ष परमेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में समाज के लोगों ने राष्ट्रीय प्रचारक का माल्यार्पण कर स्वागत किया और आगामी अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं।

इस दौरान आगामी दिनों में साध श्री अनूप दास जी महाराज के 178वें जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम की निमंत्रण पत्रिका भी भेंट की गई।

कार्यक्रम में मांगू सिंह गोयल, गणपत सिंह दईया, रतन सिंह झाला, लाल सिंह पंवार, मंगल सिंह, करण सिंह गौड़, मनोहर सिंह, रानुदान सिंह भाटी, पूनम सिंह सोलंकी, राजेश सिंह भाटी सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह बैठक आगामी सितंबर में होने वाले “आओ देवली अभियान” को लेकर सामाजिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button