google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में सरकारी स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्राओं ने मारी बाजी—92.67% के साथ याशिका बानो टॉपर

पाली : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुनायता में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

प्रधानाचार्य विजय शर्मा ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहद उत्कृष्ट रहा। छात्रा याशिका बानो ने 92.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं जीविका जोशी ने 89.83 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और निकिता पटेल ने 83.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यालय के समर्पित शिक्षकों और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर प्रभु सिंह, भगवान सिंह, विनोद, हरि सिंह, सुभाष चन्द्र, अमित सैनी, दिनेश, प्रेरणा सोलंकी, इंदु रेवानी, रेनू मटनानी, निधि, करिश्मा, कांता असावा, संतोष बोराणा, सुमन बारहठ, प्रियवर्त, वीरभद्र सिंह राठौड़, नारायण पटेल, ज्योति कंवर, उर्वशी, उषा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके अभिभावक मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button