google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

भाजपा का 46वां स्थापना दिवस, जिलेभर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

पाली : भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पाली जिले में पार्टी का 46वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी के नेतृत्व में जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी ने बताया कि 6 एवं 7 अप्रैल को बूथ स्तर से लेकर मंडल और जिला स्तर तक पार्टी कार्यालयों एवं जनप्रतिनिधियों के आवासों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 8 और 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि 7 से 13 अप्रैल तक “गांव बस्ती चलो अभियान” चलाकर कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क करेंगे। वहीं 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती भी मनाई जाएगी।

कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए जिला संयोजक के रूप में दिग्विजयसिंह राठौड़ को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सहसंयोजक के रूप में भंवरलाल सैणचा, दीपक भाटी और जयवर्धन रांकावत सहयोग करेंगे।

पार्टी पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस को संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button