google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
JaipurPaliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

VIP कल्चर पर बड़ा फैसला, मंत्री जोराराम कुमावत अब बिना पुलिस एस्कॉर्ट करेंगे दौरे

जयपुर : राजस्थान सरकार में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने वीआईपी संस्कृति को कम करने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने अपने सभी आधिकारिक दौरों के दौरान पुलिस एस्कॉर्ट नहीं लेने का ऐलान किया है।

मंत्री कुमावत ने बताया कि यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सादगी और जनसरोकारों के संदेश से प्रेरित होकर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को आमजन के बीच सहज रूप से रहकर कार्य करना चाहिए और अनावश्यक दिखावे से दूरी बनानी चाहिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उनके टूर कार्यक्रमों में पुलिस एस्कॉर्ट की व्यवस्था न की जाए, ताकि आम नागरिकों को यातायात या अन्य किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मंत्री कुमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार जनप्रतिनिधियों से सादगी अपनाने और जनता के बीच रहकर काम करने की अपील करते रहे हैं। उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए यह कदम उठाया गया है।

राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस फैसले की व्यापक चर्चा हो रही है और इसे वीआईपी कल्चर कम करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button