google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : सस्ती स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल, अब 500 रुपये में सोनोग्राफी सुविधा शुरू

सेवा मंडल अस्पताल में अत्याधुनिक मशीन से जांच, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा राहत

पाली : पाली के सेवा मंडल अस्पताल में आमजन के लिए बड़ी राहत भरी पहल की गई है। अब यहां मात्र 500 रुपये में सोनोग्राफी जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है, जिससे कम खर्च में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

यह सुविधा 4 मई से शुरू की गई है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अत्याधुनिक सोनोग्राफी मशीन भरत गोगड़ परिवार द्वारा उपलब्ध करवाई गई है, जिससे मरीजों को रियायती दर पर गुणवत्तापूर्ण जांच का लाभ मिलेगा।

अस्पताल में यह सुविधा प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की जांच, पूरे पेट की जांच, लीवर, किडनी, गॉल ब्लैडर, थायराइड और गर्भाशय सहित अन्य आवश्यक सोनोग्राफी जांचें की जाएंगी।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इस पहल से खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें कम खर्च में बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी।

सेवा मंडल अस्पताल में पहले से ही फिजिशियन, दंत, नेत्र और हड्डी रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस नई सुविधा को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button