google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली वृद्धाश्रम और पुनर्वास गृह का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, साफ-सफाई और सुविधाओं पर जोर

विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने वृद्धजनों से की बातचीत, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच

पाली : पाली में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला न्यायाधीश विक्रम सिंह भाटी ने सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम और मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सचिव भाटी ने वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से सीधे संवाद कर भोजन, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने वृद्धजनों की समस्याएं भी सुनीं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

वृद्धाश्रम सेवा समिति के सदस्यों ने सचिव को आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि यहां वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग-अलग कक्ष, बेड, फिजियोथैरेपी और नियमित स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच और आयुर्वेदिक उपचार की सुविधा भी दी जा रही है।

इसके बाद सचिव विक्रम सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह का निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित स्टाफ को परिसर में स्वच्छता और बेहतर प्रबंधन बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण को लेकर प्रशासन ने कहा कि संस्थानों में रह रहे जरूरतमंद लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button