google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राजपुरोहित महासभा का राष्ट्रव्यापी विस्तार, 32 राज्यों में प्रवासी संगठन मजबूत करने की कवायद, दिल्ली-तेलंगाना में नए पदाधिकारी नियुक्त

पाली : राजपुरोहित महासभा ने संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए देशभर में प्रवासी राजपुरोहित समाज को एक मंच पर जोड़ने के लिए महा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत महासभा के प्रदेशाध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने अखिल भारतीय राजपुरोहित प्रवासी महासभा के प्रदेश स्तरीय प्रमुखों की घोषणा की है।

घोषणा के अनुसार गोविंद सिंह निम्बड़ा को दिल्ली प्रदेश का प्रवासी प्रदेश संगठन महामंत्री तथा गुलाब सिंह आना को हैदराबाद (तेलंगाना) का प्रवासी प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है।

प्रदेशाध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मई माह के अंत तक देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में प्रवासी संगठन महामंत्रियों की नियुक्ति पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद संबंधित प्रदेशों में जिला इकाइयों का गठन कर जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी, जिससे समाज को संगठनात्मक रूप से मजबूत किया जा सके।

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों—दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों—में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही नेपाल, भूटान, मालदीव सहित अन्य देशों में बसे प्रवासी समाज को भी संगठन से जोड़ने की योजना है।

राजपुरोहित ने कहा कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य समाज में एकता, संगठन और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है, जिससे सामाजिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिल सके।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button