google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025, पाली में बांगड़ कॉलेज से शुरू सिटीजन फीडबैक अभियान, युवाओं से मांगी राय

पाली : स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत नगर निगम पाली ने शहर में सिटीजन फीडबैक अभियान को गति देते हुए मंगलवार को बांगड़ कॉलेज में छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों से फीडबैक लेने के साथ उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।

नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा “स्वच्छता की नई पहल, बढ़ाएं हाथ करें सफाई साथ” थीम के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की शुरुआत की गई है। इस सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक को विशेष महत्व दिया गया है, जिसमें कुल 12,500 अंकों में से 500 अंक आमजन की राय के लिए निर्धारित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से नियुक्त संवेदक फर्म के कार्मिकों ने बांगड़ कॉलेज के विद्यार्थियों से फीडबैक प्राप्त किया। साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों में भी नागरिकों से प्रतिक्रिया लेने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

आयुक्त ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे क्यूआर कोड स्कैन कर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें, ताकि पाली को स्वच्छ और बेहतर शहर बनाने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button