google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

पाली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का दौरा, नव निर्मित जिला कार्यालय का किया अवलोकन, संगठन को मिलेगी नई गति

पाली, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ दो दिवसीय दौरे पर पाली पहुंचे, जहां उन्होंने नव निर्मित जिला कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नए कार्यालय के शुरू होने से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और कार्यकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, प्रदेश मंत्री आईदान भाटी, जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, उपाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, नरेश ओझा, रामकिशोर साबू, सुरेश पवार, जुगल किशोर निकुंभ, राकेश पवार, मुकेश नाबरिया, राहुल मेवाड़ा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेशाध्यक्ष के इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे आगामी दिनों में पार्टी की गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button