google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में पीएम स्वनिधि योजना के तहत लगा विशेष शिविर, 20 स्ट्रीट वेंडर्स को मिला ऋण स्वीकृति

पाली : नगर निगम पाली द्वारा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में फुटकर विक्रेताओं और असंगठित श्रमिकों को ऋण सुविधा प्रदान करने की प्रक्रिया को गति दी गई।

जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में नए आवेदकों के आवेदन लिए गए, वहीं पूर्व में लंबित आवेदनों की जांच कर ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया भी पूरी की गई। विभिन्न बैंकों—भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा से कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 20 आवेदकों को ऋण स्वीकृत किया गया।

नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि योजना के तहत प्रथम चरण में 15 हजार, द्वितीय चरण में 25 हजार और तृतीय चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब इस योजना का विस्तार कर गिग वर्कर्स, ट्रांसपोर्ट वर्कर्स, घरेलू कामगार, निर्माण श्रमिक, रैग पिकर्स और दस्तकारों को भी शामिल किया गया है।

जिला परियोजना अधिकारी प्रवीण सिंह ने ई-मित्र संचालकों से अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ने का आह्वान किया, साथ ही बैंक प्रतिनिधियों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि नगर निगम द्वारा हर दूसरे और चौथे बुधवार को ऐसे विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ मिल सके।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button