google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रात्रि चौपाल में मंत्री कुमावत का बड़ा संदेश, “2026 तक हर गांव बनेगा विकसित”, मौके पर समस्याओं के समाधान के निर्देश

पाली : सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव चांचोड़ी में “विकसित ग्राम-2026” अभियान के तहत आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीण विकास को लेकर बड़ा संदेश सामने आया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2026 तक हर गांव को विकसित और आत्मनिर्भर बनाना है।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, पशुपालन, चरागाह भूमि और चिकित्सा सेवाओं से जुड़ी समस्याएं खुलकर रखीं। मंत्री कुमावत ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए, वहीं कई मामलों में तत्काल कार्रवाई भी सुनिश्चित करवाई गई।

मंत्री कुमावत ने कहा कि “विकसित ग्राम-2026” अभियान के तहत गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को शहरों जैसी सुविधाएं अपने ही गांव में मिल सकें। उन्होंने प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ किया जाए।

उन्होंने रात्रि चौपाल को जनसंवाद का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सरकार को जमीनी हकीकत समझने और समस्याओं का तेजी से समाधान करने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने मंत्री का आभार जताया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button