google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए ‘जल सेवा’, रोहट में पेंशनर समाज ने चलाया परिंडा अभियान

रोहट : गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच पक्षियों के संरक्षण के लिए रोहट में राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा द्वारा सराहनीय पहल की गई। समाज की टीम ने रामदेवरा मंदिर परिसर एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय परिसर में पेड़ों पर परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की।

पेंशनर समाज रोहट के अध्यक्ष गणपत लाल दवे ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए अधिक से अधिक स्थानों पर परिंडे लगाए जा रहे हैं, ताकि पक्षियों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने आमजन से भी इस सेवा कार्य में भागीदारी निभाने की अपील की।

समाज के सचिव शांतिलाल सोनी ने कहा कि जीव-जंतुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। पेड़ पक्षियों का प्राकृतिक आश्रय स्थल होते हैं, इसलिए परिंडे लगाकर उनमें नियमित पानी भरना आवश्यक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रोहट की प्रधानाचार्य सीमा त्रिवेदी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देते हैं।

इस अभियान में पेंशनर समाज के बालचंद शर्मा, भंवर जांगिड़, घीसुसिंह सिसोदिया, देवीसिंह राजपुरोहित, दलाराम पालीवाल, बाबूदास, गुलाब सिंह चावड़ा, दीप सिंह, पृथ्वी सिंह राठौड़ सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय स्टाफ के संजू लता जांगिड़, देवेंद्र खिलेरी, अशोक चौहान, ओमप्रकाश प्रजापत, अनिता जोशी एवं छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय सहयोग दिया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button