google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

दुर्गावाहिनी का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 17 मई से, पाली से 35 बहनें डीडवाना के लिए रवाना

पाली : विश्व हिन्दू परिषद की युवा महिला इकाई दुर्गावाहिनी का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 17 मई से 24 मई तक डीडवाना स्थित पूजा इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण वर्ग में बहनों को शारीरिक, बौद्धिक और आत्मरक्षा से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य धर्म, संस्कार और राष्ट्र सेवा की भावना को सशक्त करना है। प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, संगठन क्षमता और सेवा भाव के विकास पर विशेष जोर रहेगा।

पाली संगठनात्मक जिले के अंतर्गत पाली, मारवाड़ जंक्शन, खिंवाड़ा, रोहट और पाली ग्रामीण क्षेत्रों से कुल 35 बहनें इस शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने के लिए डीडवाना रवाना हुईं।

रवानगी से पूर्व बहनों का पारंपरिक तरीके से तिलक कर एवं मुंह मीठा कर उत्साहपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, सह मंत्री किशन सीरवी, नगर अध्यक्ष आनंद स्वरूप गुप्ता, मातृशक्ति जिला संयोजिका रेखा सोलंकी, हेमा प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button