google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्राम रथ अभियान 2026 का समापन, गांव-गांव पहुंची योजनाओं की जानकारी, ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह

पाली : राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित “ग्राम रथ अभियान 2026” का रविवार को सफल समापन हो गया। अभियान के जरिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता फैलाते हुए आमजन को विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी दी गई।

अभियान के अंतिम दिन पाली विधानसभा क्षेत्र की रोहट पंचायत समिति के मांडावास, दिवांदी और गेलावास गांवों में ग्राम रथ पहुंचा, जहां ग्रामीणों को योजनाओं से अवगत कराया गया। इसी तरह सुमेरपुर क्षेत्र की रानी पंचायत समिति के नादाना भाटान तथा बाली पंचायत समिति के सेवाड़ी, पादरला, भाटुण्ड, सैना और बीजापुर गांवों में भी ग्राम रथों के माध्यम से जनजागरण किया गया।

मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र की देसूरी पंचायत समिति के धुंधला, बोरनाडी, सहवाज़, मुसलिया और कंटालिया सहित सोजत क्षेत्र के गांवों में भी रथ पहुंचकर लोगों को सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं युवा कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार से जुड़ी जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान ऑडियो-वीडियो संदेश, प्रचार सामग्री और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया गया। ग्राम रथ के गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

ग्राम रथ अभियान 2026 के माध्यम से राज्य सरकार की लोककल्याणकारी सोच को गांव-गांव तक पहुंचाने का एक प्रभावी प्रयास देखने को मिला, जिसे आमजन से सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button