भीषण गर्मी में राहत, रोटरी क्लब पाली ने बांगड़ अस्पताल को भेंट किए 10 छत पंखे

पाली : भीषण गर्मी के बीच मरीजों और उनके परिजनों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब पाली ने सराहनीय पहल करते हुए राजकीय बांगड़ अस्पताल में 10 छत पंखे भेंट किए। यह सेवा कार्य क्लब द्वारा समाजहित में किए जा रहे प्रयासों की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिनेशचंद्र मेहता एवं सचिव वर्धमान भंडारी ने बताया कि रोटरी का मूल उद्देश्य “सेवा ही सर्वोपरि” है और इसी भावना के साथ क्लब लगातार जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीज पहले से ही शारीरिक एवं मानसिक परेशानियों से गुजरते हैं, ऐसे में यदि उन्हें स्वच्छ वातावरण और गर्मी से थोड़ी राहत मिल सके तो यह बड़ी सेवा है।
क्लब पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि ये पंखे अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को गर्मी से राहत प्रदान करेंगे।
इस सेवा कार्य में रोटेरियन तरुण मेहता, धर्मेंद्र मोहनोत सहित बांगड़ अस्पताल के चिकित्सक डॉ. ओ.पी. सुथार, डॉ. ए.एन. योगी, डॉ. सुखदेव चौधरी, डॉ. गौरव कटारिया, डॉ. प्रदीप चौधरी, डॉ. एस.एन. स्वर्णकार, डॉ. उम्मेद पोटिया सहित अन्य मौजूद रहे।



