google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : मातृ दिवस का भव्य आयोजन, मां-बेटियों की जुगलबंदी और मातृ पूजन ने बांधा समां

पाली : भारतीय जैन संगठन (BJS) पाली द्वारा मातृ दिवस के उपलक्ष्य में नवलखा आराधना भवन में भावनाओं, संस्कारों और मातृत्व सम्मान से ओतप्रोत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मातृत्व की महिमा को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीत-संगीत और विशेष प्रतियोगिताओं के माध्यम से जीवंत किया गया। आयोजन में करीब 300 लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ पांच बच्चों द्वारा मंगलाचरण से हुआ। इसके बाद अध्यक्ष अमरचंद बोहरा एवं उषा अखावत ने स्वागत उद्बोधन देते हुए मातृत्व को जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया।

सचिव बसंत सोनी मंडिया ने बताया कि कार्यक्रम स्वर्गीय फुटरी देवी रायचंदजी गादिया एवं स्वर्गीय प्रेमकंवर की स्मृति में गादिया परिवार, संचेती परिवार तथा मेडतिया स्वीट होम के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में “पत्र लेखन” एवं “मन का अलंकरण” जैसी विशेष प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहीं। “मन का अलंकरण” प्रतियोगिता में सुषमा वोरा ने प्रथम, पिंकी कोटड़िया ने द्वितीय तथा लक्षिता तलेसरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन प्रीति, परी एवं पर्ल चौरड़िया ने प्रभावी अंदाज में किया।

मां-बेटियों की जोड़ियों द्वारा प्रस्तुत मधुर गीतों और जुगलबंदी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। संभाग अध्यक्ष रमेशचंद बरड़िया ने बताया कि 10 से अधिक मां और संतान की जोड़ियों ने मंच पर मातृ पूजन कर अपनी माताओं का आशीर्वाद लिया। कुछ सदस्यों ने वीडियो कॉल के माध्यम से भी अपनी माताओं के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त की।

कार्यक्रम में श्रीसंघ सभा अध्यक्ष विनयसाब भंसाली, गौतम छाजेड़ सहित जैन समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में संयोजक राजेश तलेसरा, विनोद लुकड़, प्रीति चौरड़िया और रिंकू लसोड़ का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष रमेशचंद बरड़िया, राज्य महिला शाखा सचिव रितु मेहता, मांगीलाल मुणोत, गौतम कवाड़, रमेश पारख, महावीर मेहता, ज्ञानचंद नाहटा, लालचंद गांधी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button