google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, जिला कलेक्टर ने दिए 100% संस्थागत प्रसव और मेगा टीकाकरण अभियान के निर्देश

पाली : जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन पाली में जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, राष्ट्रीय कार्यक्रमों और टीकाकरण अभियानों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने “आओ गांव चले अभियान” के तहत चिकित्सा संस्थानों में जनसहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को दानदाताओं को प्रेरित कर अस्पतालों में लेबर रूम और आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा।

उन्होंने एचपीवी टीकाकरण को लेकर भी गंभीरता दिखाते हुए नियमित “मॉप-अप राउंड” चलाने तथा मेगा टीकाकरण अभियान आयोजित कर लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी बल दिया गया।

बैठक में सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने टीबी मुक्त भारत अभियान सहित विभागीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने एएनसी सेवाएं, संस्थागत प्रसव, एफआरयू सेवाएं, पूर्ण टीकाकरण, एचपीवी वैक्सीनेशन, एनटीईपी कार्यक्रम, एनसीडी कार्यक्रम, एबीडीएम, उजाला क्लिनिक, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, पीसीटीएस एंट्री, परिवार कल्याण कार्यक्रम एवं आईडीएसपी गतिविधियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एडिशनल सीएमएचओ डॉ. जीतकुमार गुर्जर ने परिवार कल्याण कार्यक्रम, आरसीएचओ डॉ. विजेंद्रपाल सिंह चुंडावत ने एचपीवी वैक्सीन एवं नियमित टीकाकरण, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. वेदांत गर्ग ने तंबाकू मुक्त भारत अभियान तथा डीपीएम भवानी सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी दी।

बैठक में सोजत पीएमओ डॉ. राजेश गुप्ता, बाली पीएमओ डॉ. भारत टेलर, सुमेरपुर पीएमओ डॉ. महिपाल परमार, बांगड़ अस्पताल से डॉ. एस.एन. स्वर्णकार, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. अंकित माथुर सहित जिले के सभी बीसीएमओ, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, सीएचसी प्रभारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button