रानी क्षेत्र में ‘धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष शिविर’ बना राहत का माध्यम, हजारों ग्रामीणों को योजनाओं का मिला लाभ

पाली : जनजातीय समुदाय को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और गांव-ढाणी तक सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रानी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नीपल, सीवास, सालरिया और किशनपुरा में आयोजित ‘धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष शिविर’ सफलतापूर्वक संपन्न हुए। शिविरों में विभिन्न विभागों ने समन्वित रूप से सेवाएं प्रदान कर बड़ी संख्या में ग्रामीणों को स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, पशुपालन, पोषण और पंचायत राज योजनाओं का लाभ दिया।
ग्राम पंचायत नीपल में आयोजित शिविर में चिकित्सा विभाग द्वारा 20 टीबी स्क्रीनिंग, 88 मधुमेह एवं 63 एनीमिया रोगियों की जांच की गई। पंचायतीराज विभाग ने 5 स्वच्छ भारत मिशन, 25 स्वामित्व कार्ड, 1 जॉब कार्ड, 4 पेंशन एवं 3 पालनहार योजना के लाभार्थियों को फायदा पहुंचाया। वहीं अन्य विभागों की ओर से 20 मंगला पशु बीमा, 14 मातृत्व वंदना योजना एवं 185 पूरक पोषण लाभ वितरित किए गए।

सीवास ग्राम पंचायत में चिकित्सा विभाग ने 188 टीबी स्क्रीनिंग, 133 मधुमेह एवं 188 एनीमिया जांचें कीं। पंचायतीराज विभाग द्वारा 5 एसबीएम, 20 स्वामित्व कार्ड, 6 जॉब कार्ड, 2 पेंशन एवं 1 पालनहार योजना का लाभ दिया गया। इसके अलावा 20 मंगला पशु बीमा, 14 मातृत्व वंदना योजना तथा 180 पूरक पोषण लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई।
सालरिया ग्राम पंचायत शिविर में 25 टीबी स्क्रीनिंग, 14 मधुमेह और 23 एनीमिया मरीजों की जांच हुई। यहां 3 एसबीएम, 5 नए पट्टे, 2 घुमंतु पट्टे, 2 जॉब कार्ड, 2 पेंशन एवं 2 पालनहार योजना के लाभ दिए गए। साथ ही 40 मंगला पशु बीमा एवं 12 मातृत्व वंदना योजना से ग्रामीण लाभान्वित हुए।
किशनपुरा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में चिकित्सा विभाग ने 200 टीबी स्क्रीनिंग, 160 मधुमेह एवं 165 एनीमिया जांचें कीं। पंचायतीराज विभाग ने 10 एसबीएम, 6 नए पट्टे, 1 घुमंतु पट्टा, 2 जॉब कार्ड, 1 पेंशन एवं 2 पालनहार योजना का लाभ दिया। वहीं अन्य विभागों द्वारा 30 मंगला पशु बीमा, 2 मातृत्व वंदना योजना एवं 108 पूरक पोषण लाभ वितरित किए गए।

शिविरों के दौरान ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर ही आवेदन एवं लाभ वितरण की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी शिवा जोशी, विकास अधिकारी नारायणसिंह अगवरी, तहसीलदार मोहनलाल राठौड़, पशु चिकित्सक डॉ. मदनसिंह राणावत, ग्राम विकास अधिकारी रामदयाल जाट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



