google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

आरजीएचएस व्यवस्था को लेकर रोहट में पेंशनरों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

पाली/रोहट : राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना आरजीएचएस में लगातार सामने आ रही अव्यवस्थाओं को लेकर रोहट में पेंशनरों ने नाराजगी जताई। राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा रोहट के बैनर तले बड़ी संख्या में पेंशनरों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा और वर्तमान व्यवस्था को यथावत बनाए रखने की मांग की।

पेंशनर समाज उप शाखा रोहट के अध्यक्ष गणपत लाल दवे के नेतृत्व में पेंशनरों ने उपखंड अधिकारी पूरणमल को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि आरजीएचएस योजना को बीमा मोड पर लागू नहीं किया जाए तथा वर्तमान में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाए।

ज्ञापन में पेंशनरों ने मांग की कि आरजीएचएस के तहत मिलने वाली ओपीडी और आईपीडी सेवाएं पूर्ववत जारी रखी जाएं ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों और बुजुर्ग पेंशनरों को इलाज में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। पेंशनरों ने कहा कि पिछले कुछ समय से अनुमोदित अस्पतालों और फार्मा स्टोर्स को समय पर भुगतान नहीं होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि सूचीबद्ध अस्पतालों और मेडिकल स्टोर्स को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए, जिससे पेंशनरों को बार-बार इलाज और दवाइयों के लिए भटकना न पड़े।

इस दौरान सचिव शांतिलाल सोनी, भंवर जांगिड़, नारायण लाल सुथार, घीसूसिंह सिसोदिया, निर्मला पालीवाल, चतराराम फुलवारिया, मांगू सिंह खोखर, गुलाब सिंह चावड़ा, श्याम सुंदर कंसारा, विनोद कुमार दवे, भंवरलाल जोशी, रमेश वैष्णव, जयप्रकाश लोढ़ा, लक्ष्मण राम सेन, भगवान चंद श्रीमाली, घनश्याम व्यास, पृथ्वी सिंह राठौड़, उदय सिंह सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे। पेंशनरों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरजीएचएस व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button