google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पुष्कर प्रशिक्षण शिविर में पाली कांग्रेस मॉडल की चर्चा, केसी वेणुगोपाल ने जिलाध्यक्ष निम्बाड़ा की सराहना की

पाली : कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” के तहत तीर्थनगरी पुष्कर में आयोजित जिला कांग्रेस अध्यक्षों के दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में पाली जिला कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक कार्यों की विशेष सराहना हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मजबूत संगठनात्मक रणनीति पर जोर दिया।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा ने पाली जिले में कांग्रेस संगठन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों, धरना-प्रदर्शनों और जनसरोकार से जुड़े अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कई नवाचार किए जा रहे हैं और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जनता के मुद्दों से जोड़ा जा रहा है।

निम्बाड़ा ने शिविर में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से वैचारिक रूप से तैयार करने तथा आमजन के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देने को लेकर अपने सुझाव भी रखे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।

शिविर में विभिन्न जिलों से पहुंचे कांग्रेस नेताओं के बीच संगठन विस्तार, चुनावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। कांग्रेस नेतृत्व ने आगामी चुनावों को देखते हुए संगठनात्मक एकजुटता और जनआंदोलनों को और तेज करने का संदेश दिया।

पाली जिला कांग्रेस के संगठनात्मक मॉडल को लेकर हुई चर्चा को जिले के लिए राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button