google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : कर्मचारी महासंघ को मिला नया नेतृत्व, पंकज शर्मा बने जिला संयोजक

पाली : राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा को अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को कर्मचारी और शिक्षक संगठनों के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणा एवं प्रदेश महामंत्री विपीन प्रकाश शर्मा द्वारा यह नियुक्ति की गई।

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने बताया कि पंकज शर्मा को महासंघ से जुड़े विभिन्न संगठनों से समन्वय स्थापित कर आगामी 15 दिनों के भीतर पाली जिले में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें निर्वाचन संबंधी पूरी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपनी होगी।

इस नियुक्ति के बाद शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों में खुशी का माहौल है। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि पंकज शर्मा के नेतृत्व में महासंघ को जिले में नई मजबूती मिलेगी और कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा।

नियुक्ति पर राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेश संयुक्त मंत्री कृष्णा शर्मा, संयुक्त मंत्री जबरसिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलामंत्री रतन बारूपाल सहित कई पदाधिकारियों ने महासंघ के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और पंकज शर्मा को शुभकामनाएं दीं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button