google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

“हेलमेट चालान से बचने नहीं, जीवन बचाने के लिए जरूरी” — एसपी मोनिका सेन

पाली : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पाली पुलिस ने विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे दोपहिया वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा हेलमेट पहनने के महत्व को विस्तार से समझाया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन सुरक्षा का सबसे मजबूत कवच है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर लगने वाली गंभीर चोटें मृत्यु या स्थायी विकलांगता का कारण बन सकती हैं, इसलिए हेलमेट पहनना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ-साथ 20 हेलमेट भी वितरित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों की पालना करें और अपने परिवार व समाज को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाएं।

अभियान में आमजन को संदेश दिया गया कि वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें, तेज गति और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें तथा सीट बेल्ट और हेलमेट को आदत बनाएं।

पाली पुलिस ने “सड़क सुरक्षा—जीवन रक्षा” का संदेश देते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल नियमों की पालना करवाना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। इस दौरान जय सिंह, सुघड़ सिंह एवं सुमेरदान सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button