google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रेलवे सुरक्षा दीवार पर उठा विरोध, मजदूरों के रास्ते बचाने की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग

पाली : पाली शहर में रेलवे ओवरब्रिज (ROB 95-C) के नीचे प्रस्तावित रेल सुरक्षा दीवार निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने चिंता जताई है। जिला कांग्रेस कमेटी शहरी स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर श्रमिकों की आवाजाही प्रभावित नहीं होने देने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि रेलवे स्टेशन के दूसरी ओर शहर की बड़ी आबादी निवास करती है, जिसमें अधिकांश लोग श्रमिक और मजदूर वर्ग से जुड़े हैं। वर्षों से ये लोग पुराने रेलवे फाटक मार्ग का उपयोग कर अपने कार्यस्थलों तक पहुंचते रहे हैं। इस रास्ते के माध्यम से उन्हें समय और दूरी दोनों की बचत होती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे लाइन के दोनों ओर प्रस्तावित सुरक्षा दीवार बनने के बाद हजारों मजदूरों का दैनिक आवागमन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में उन्हें अपने कार्यस्थल तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ेंगे।

कांग्रेस नेताओं और नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखते हुए दीवार में पैदल यात्रियों के लिए उचित मार्ग छोड़ा जाए। उनका कहना है कि केवल पैदल आवाजाही के लिए रास्ता उपलब्ध कराने से श्रमिकों को राहत मिलेगी और रेलवे सुरक्षा पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान भंवर राव, राधा राव, भरत राव, भरत सामरिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने प्रशासन से जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र समाधान निकालने की अपील की है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button