google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliअपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में देर रात खूनी संघर्ष, दो गुटों में लाठी-सरिए चले, आधे घंटे तक दहशत में रहा रामदेव रोड इलाका

पाली। शहर के रामदेव रोड स्थित ग्रामीण बैंक के सामने शुक्रवार देर रात दो युवकों के गुटों के बीच हुए हिंसक टकराव से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-सरिए चले, जिससे करीब आधे घंटे तक क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। घटना के दौरान युवक सड़कों और गलियों में एक-दूसरे का पीछा करते हुए हमला करते रहे, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार चादर वाले बालाजी मंदिर क्षेत्र निवासी मोहित अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे रामदेव रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान रामदेव रोड चौकी से कुछ दूरी पर ग्रामीण बैंक के सामने पहले से मौजूद युवकों के एक समूह से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लाठी-सरियों से हमला शुरू कर दिया। मारपीट का यह सिलसिला करीब आधे घंटे तक चलता रहा। घटना के दौरान कई युवक गलियों में दौड़ते नजर आए, जबकि स्थानीय लोग भय के कारण अपने घरों में ही दुबके रहे।

क्षेत्र के पूर्व पार्षद जय जसवानी ने बताया कि घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे और स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी रही।

फिलहाल दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि देर रात तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button