google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

योग दिवस से पहले पाली में योग का जनआंदोलन, चौथे दिन उमड़ा उत्साह, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

पाली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व पाली शहर में योग के प्रति लोगों का बढ़ता उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। क्रीड़ा भारती पाली की ओर से आयोजित पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर के चौथे दिन टैगोर नगर स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर योग साधकों से गुलजार रहा। सुबह 6 से 7 बजे तक चले शिविर में महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया।

शिविर में योग प्रशिक्षक डॉ. गोविंद नारायण अरोड़ा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया। योग साधकों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योग क्रियाओं में भाग लेते हुए स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाया।

इस अवसर पर क्रीड़ा भारती पाली के नगर अध्यक्ष लूम्बाराम चौधरी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने की एक प्रभावी जीवनशैली है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और विचार सकारात्मक बने रहते हैं।

शिविर में महिला शक्ति की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की मौजूदगी ने पूरे आयोजन को प्रेरणादायक बना दिया। प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में हितेश रामावत, भैरू सिंह, सुखसिंह भाटी, जोगसिंह राठौड़, पुनमसिंह राठौड़, कुलदीप सोलंकी, पवन कुमार अग्रवाल, भंवरलाल अग्रवाल, पुष्पेंद्र डाबी, जितेंद्र सिंह राजपुरोहित, दिलीप गहलोत, पुनाराम चौधरी, डुंगाराम चौधरी, भरत शर्मा, शैतान सिंह राठौड़, राकेश व्यास, सुमन अरोड़ा, नूतन बाला कपिला, सुशीला भाटी, पुष्पा कंवर, ऊषा गोयल, पुष्पा, महिमा और आरुषि पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

क्रीड़ा भारती के योग प्रभारी लहरीदास वैष्णव और नरेश पांडे ने बताया कि शिविर का अंतिम दिन शुक्रवार को आयोजित होगा। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि योग केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि “स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र” के निर्माण का भी सशक्त माध्यम है। योग शिविर के माध्यम से यही संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button