google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली का मुक्केबाज छत्रपाल राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिखाएगा दम, राजस्थान टीम में मिली जगह

पाली : पाली के उभरते हुए मुक्केबाज छत्रपाल सिंह ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने का अवसर हासिल किया है। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर (बालक/बालिका) बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में छत्रपाल सिंह राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 23 से 29 जून 2026 तक पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली युवा मुक्केबाज हिस्सा लेंगे, जहां पाली के छत्रपाल सिंह 40 किलोग्राम भारवर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

छत्रपाल सिंह ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन, कठोर अभ्यास और समर्पण के बल पर राजस्थान टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। उनके चयन से पाली के खेल जगत में उत्साह का माहौल है और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

पाली बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने कहा कि छत्रपाल का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्रपाल राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर पाली और राजस्थान का नाम गौरवान्वित करेंगे।

इस अवसर पर बॉक्सिंग कोच दिलीप गहलोत सहित पाली बॉक्सिंग परिवार और खेल प्रेमियों ने छत्रपाल सिंह को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। खेल प्रेमियों का मानना है कि छत्रपाल की सफलता जिले के अन्य युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button